थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा गोवध/गोवंश की तस्करी करने वाले अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियो द्वारा अर्जित अवैध सम्पत्ति /वाहन को अन्तर्गत धारा 107(1) बी0एन0एस0एस0 के तहत किया गया जब्त

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा गोवध/गोवंश की तस्करी करने वाले अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियो द्वारा अर्जित अवैध सम्पत्ति /वाहन को अन्तर्गत धारा 107(1) बी0एन0एस0एस0 के तहत किया गया जब्त-

थानाध्यक्ष खुटहन के नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.12.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त कलीम पुत्र अब्दुल सलाम नि0 रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर जिसे पूर्व मे दौराने पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त कलीम उपरोक्त के विरूद्ध दर्जनों मुकदमे गोवध/गौकशी , गैंगेस्टर , धोखाधड़ी , लूट , चोरी , हत्या का प्रयास , आर्म्स एक्ट जैसे व अन्य जघन्य अपराध पंजीकृत है। अभियुक्त कलीम उपरोक्त द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त होकर अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति वाहन 1. एक अदद वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकप UP 62 CT 9647 इंजन नंबर TTR1D31289 व चेचिस नं0 MA1ZZN2TTKR1D39696 जिसकी कीमत करीब 8,30,000 (आठ लाख तीस हजार रूपये ) व 2. एक अदद मो0सा0 UP 62 BR 6669 इंजन नं0 JA06EHK9D06908 व चेचिस नं0 MBLJAW067K9D08907 जिसकी कीमत 35000 (पैतीस हजार रूपये) कुल 8,65,000 (आठ लाख पैसठ हजार रूपये ) को मा0न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय कोर्ट नं0 14 जौनपुर के आदेश दिनांक 8/12/25 के क्रम मे अन्तर्गत धारा 107(1) बी0एन0एस0एस0 के तहत नियमानुसार जब्त किया गया । अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता-
कलीम पुत्र अब्दुल सलाम नि0 रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
जब्त किये गये माल का विवरण-
1. एक वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकप UP 62 CT 9647 इंजन नंबर TTR1D31289 व चेचिस नं0 MA1ZZN2TTKR1D39696 जिसकी कीमत करीब 8,30,000 (आठ लाख तीस हजार रूपये )
2. एक मो0सा0 UP 62 BR 6669 इंजन नं0 JA06EHK9D06908 व चेचिस नं0 MBLJAW067K9D08907 जिसकी कीमत करीब 35000 (पैतीस हजार रूपये)
जब्त करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
2.व0उ0नि0 अजय कुमार शर्मा, थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]