बजरी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार पर पलटा जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. सदर क्षेत्र स्थित सिलोर पुलिया पर बजरी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए.

हादसे पर पुलिस की प्रतिक्रिया

इस हादसे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी टोंक जिले के निवासी और एक ही परिवार के सदस्य थे. ये लोग टोंक से कोटा किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान जयपुर से कोटा की ओर जा रहे बजरी से लदे ट्रेलर का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चला गया और सीधे कार पर पलट गया. हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है,

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]