सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ओबरा, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ओबरा, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

आज दिनांक 06.12.2025 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा तहसील सदर, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा तहसील ओबरा, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा तहसील दुद्धी पर जन समस्याओं की सुनवाई की गई।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया

जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]