मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभावी संचालन हेतु पुलिस लाइन मीरजापुर में प्रशिक्षण/कार्यशाला का सफल आयोजन

मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभावी संचालन हेतु पुलिस लाइन मीरजापुर में प्रशिक्षण/कार्यशाला का सफल आयोजन-

पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर. पी. सिंह” के निर्देशन में परिक्षेत्रीय नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मीरजापुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम-
कार्यशाला में जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी/कर्मचारीगण व पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा किया गया प्रतिभाग।

पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर श्री आर. पी. सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्रीय नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मीरजापुर श्री मनीष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर के सभागार कक्ष में मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला परिक्षेत्र के विभिन्न थानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों में पायी गयी कमियों को दूर करने एवं इनके संचालन में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

जनपद सोनभद्र से प्रतिभाग

01.सहायक नोडल अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र डॉ० चारू द्विवेदी
02.परिक्षेत्रीय कार्यालय के मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक विवेकानन्द उपाध्याय
03.जनपद सोनभद्र के सभी थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी
04.प्रत्येक केन्द्र से नियुक्त 02-02 महिला कर्मी सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य-
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जारी SOP में वर्णित बिंदुओं के अनुसार प्रशिक्षित किया गया। प्रमुख बिंदु—

01.मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाना।
02.पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना।
03.रिकॉर्ड प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली में सुधार।
04.SOP निर्देशों के 100% अनुपालन को सुनिश्चित करना।

प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं समस्याओं का अवलोकन-

कार्यशाला के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों पर कार्यरत प्रभारी एवं महिला कर्मियों से उनके दैनंदिन कार्य, आने वाली चुनौतियों, आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्हें उचित दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए मिशन शक्ति केन्द्रों को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं परिणाम–केंद्रित बनाने हेतु मार्गदर्शन किया गया।
*यह कार्यशाला मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यक्षमता में वृद्धि एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]