थाना कोन पुलिस की त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी में पीड़ित के 4085/- रुपये वापस

थाना कोन पुलिस की त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी में पीड़ित के 4085/- रुपये वापस

श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। आवेदक सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 शिवशंकर निवासी ग्राम रानीडीह थाना कोन जनपद सोनभद्र के द्वारा गलती से एक अज्ञात व्यक्ति को UPI के माध्यम से 4085/- रुपये ट्रांसफर कर दिया गया। प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही, थाना कोन साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 4085/- रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खातों में वापस कराए।
पीड़ित द्वारा सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली, विशेषकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), श्रीमान् क्षेत्राधिकारी ओबरा तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

वापस कराई गई धनराशि
₹ 4085/- (छह हजार रुपये मात्र) ।

बरामदगी / रिकवरी करने वाली टीम
01.प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद, सोनभद्र ।
02.उ0नि0 शशिकान्त सिंह चौकी प्रभारी रानीडीह थाना कोन जनपद सोनभद्र।
03.का0 रोहित यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]