“मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री का मेडिकल कॉलेज एवं कन्या महाविद्यालय का प्रेरणादायी भ्रमण

“मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री का मेडिकल कॉलेज एवं कन्या महाविद्यालय का प्रेरणादायी भ्रमण

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में 01 से 30 नवंबर 2025 तक जिले में “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत आज *पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सिंगरौली एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रों से सीधे संवाद कर महिला सुरक्षा, छात्र सुरक्षा, करियर मोटिवेशन और साइबर जागरूकता पर प्रभावशाली संदेश दिए।*

मेडिकल कॉलेज में प्रेरणादायी संबोधन

छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा— “किसी भी प्रकार की समस्या हो — पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है।” उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी समाज की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। ड्रग एडिक्शन, मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवेश की समस्याएँ, बच्चों के प्रति अपराध भी आपको देखने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा— आपके पास ग्रामीण अंचलों से लोग आएंगे… उनकी बात संवेदनशीलता से सुनें। अगर लगे कि मामला गंभीर है या बच्चा कुछ बताने से डर रहा है — तत्काल पुलिस को सूचित करें।

*“सिंगरौली पुलिस द्वारा इस माह 05 बालक एवं 27 बालिकाओं कुल 32 नाबालिग बालक/बालिकाओं को उनके परिवार से मिलाया है… यह ‘मुस्कान’ लौटाने का अभियान है।”*

समानता का अभिमन्यु अभियान
उन्होंने छात्रों से कहा— लड़के और लड़कियां बराबर हैं। इस परिसर में किसी भी बच्ची के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार नहीं होने पाए यह प्रत्येक अभिमन्यु की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा— हर बालक अपने आप को ‘अभिमन्यु’ समझे… और समाज की बुराइयों को तोड़ने की जिम्मेदारी ले।”
*हम सब मिलकर इस मेडिकल कॉलेज को देश का नंबर–वन संस्थान बनाएंगे।*

कन्या महाविद्यालय में छात्राओं से प्रेरक संवाद

कन्या कॉलेज पहुँचकर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से अत्यंत भावनात्मक व विश्वासपूर्ण बात की— “मुस्कान अभियान केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं… आपकी मुस्कान की सुरक्षा की प्रतिज्ञा है।”

उन्होंने कहा— हर बेटी सुरक्षित हो — यही हमारा मिशन है। आपकी एक कॉल, एक मैसेज पूरी पुलिस टीम को सक्रिय कर देता है।

*महिला सुरक्षा पर प्रभावशाली संदेश*
सुरक्षा कानून से नहीं… जागरूकता और आत्मविश्वास से बढ़ती है। ब्लैकमेल, धमकी, फर्जी रिश्ते, ऑनलाइन ट्रैपिंग — एक मिनट भी मत सहना, तुरंत पुलिस को बताइए।

सिंगरौली पुलिस हर बेटी की ढाल है — आप अकेली नहीं हैं।

माता-पिता से संवाद की अपील
पापा–मम्मी रोकते नहीं… बचाते हैं। पहला झूठ ही सबसे बड़ा खतरा होता है हर बात घर में बताएं। अगर घर में समझ नहीं पा रहे पुलिस समझाने और सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है।

करियर और कैरेक्टर मोटिवेशन
आप सिर्फ घर की नहीं — इस देश की ताकत हैं। लक्ष्य बड़ा रखिए — IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर… जो चाहें बन सकती हैं। डर और संकोच से ऊँचाई नहीं मिलती मेहनत और आत्मविश्वास से सब मिलता है।

साइबर एवं सोशल मीडिया सुरक्षा
उन्होंने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा पर विशेष रूप से सावधान करते हुए कहा—
आज सबसे बड़ा खतरा हथियार नहीं मोबाइल की स्क्रीन पर छिपा है।” अजनबी से चैट, वीडियो कॉल, फोटो — कुछ भी प्राइवेट शेयर न करें। ऑनलाइन कोई एक्स्ट्रा अटेंशन दे सावधान हो जाएं, खुश न हों।

कार्यक्रम का सार
दोनों संस्थानों में हुए संवाद ने छात्रों में विश्वास, सुरक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी की नई भावना जगाई।
छात्र-छात्राओं ने SP महोदय से सीधा संवाद कर अपनी जिज्ञासाएँ रखीं और पुलिस–प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सिंगरौली पुलिस की प्रतिबद्धता

“हर खोई मुस्कान वापस लाना…
हर बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करना…
हर छात्र को जागरूक बनाना —
यही सिंगरौली पुलिस का संकल्प है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]