मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह हेतु संशोधित तिथियां जारी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह हेतु संशोधित तिथियां जारी

सिंगरौली 24 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह, निकाह के आयोजन के संबंध मे संशोधित तिथिया जारी की गई है। जिसके तहत 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह निकाह हेतु आवेदन भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। वही प्राप्त आवेदनो की जॉच कर विवाह पोर्टल पर समस्त आवेदनो को दर्ज कर स्वीकृत अस्वीकृत की तिथि 16 जनवरी 2026 तथा स्वीकृत अस्वीकृती प्रकरणो के आदेश पोर्टल से जनरेट कर आवेदको को 17 जनवरी को उपलंब्ध कराया जायेगा।तथा पात्र हितग्राहियो को विवाह हेतु आमंत्रण पत्र 18 जनवरी को भेजा जायेगा।
वही 17 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह निकाह हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026, आवेदनो की जॉच 10 मार्च 2026, स्वीकृत अस्वीकृत प्रकरणो को पोर्टल में जनरेट करना 11 मार्च 2026 तथा पात्र हितग्राहियो को विवाह हेतु आमंत्रण पत्र 12 मार्च को दिया जायेगा। वही 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह निकाह हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026, आवेदनो की जॉच कर पोर्टल में जनरेट करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026, स्वीकृत अस्वीकृत प्रकरणो के आदेश पोर्टल में जनरेट आवेदको को 13 अप्रैल को उपलंब्ध कराया जायेंगा। तथा स्वीकृत प्रकरणो में सामूहिक विवाह में उपस्थित रहने हेतु आमत्रण पत्र 14 अप्रैल को दिया जायेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]