G-20 शिखर सम्मेलन शामिल होने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे PM मोदी

दक्षिण अफ्रीका G-20 का सदस्य बनने के बाद पहली बार शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं।इस दौरान वे 21 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह प्रधानमंत्री की दक्षिण अफ्रीका की चौथी यात्रा होगी।

भारत ने ग्लोबल साउथ की पुरजोर वकालत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को इस शिखर सम्मेलन का सदस्य बनवाया था। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका में पहले जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दमदार मौजूदगी ग्लोबल साउथ में नया कूटनीतिक इतिहास लिखेगी। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विवरण साझा किया है। विदेश सचिव (पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका) सुधाकर दलेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका 21 से 23 नवंबर 2025 तक जोहान्सबर्ग की यात्रा पर रहेंगे।

वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जब जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप की भूमि पर हो रहा है। इसलिए इस बार पूरे विश्व की नजरें अफ्रीका के विकास मुद्दों और ग्लोबल साउथ (वैश्विक दक्षिण) के सरोकारों पर होंगी।

2023 में भारत ने बेहद सफल जी-20 अध्यक्षता की थी। अब दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हमारे द्वारा शुरू की गई प्राथमिकताएं और पहल आगे भी जारी रहें। जी-20 आज अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का सबसे प्रमुख मंच बन चुका है। साथ ही वैश्विक महत्व के सभी मुद्दों पर चर्चा का सबसे प्रभावशाली प्लेटफॉर्म भी है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ (African Union) को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था। यह भारत की कूटनीतिक सफलता का एक बड़ा उदाहरण था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]