अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

थाना विन्ध्यनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

जप्त माल:
• 1200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
• अनुमानित कीमत — ₹15,000

गिरफ्तार आरोपी:
• नाम – रोहित उर्फ मालू सिंह
• पिता – सत्यभान सिंह
• उम्र – 30 वर्ष
• निवासी – जयनगर, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 16.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि जयनगर का रोहित उर्फ मालू अवैध गांजा लेकर ग्रीनहट कॉलोनी, ऐस पाईप रोड तरफ बेचने के लिए जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना विन्ध्यनगर में धारा 8/20(बी) NDPS Act के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

मार्गदर्शन:
• श्री मनीष खत्री (भापुसे) – पुलिस अधीक्षक सिंगरौली
• श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भापुसे) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
• श्री पी.एस. परस्ते – सीएसपी विन्ध्यनगर

सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक अर्चना द्विवेदी (थाना प्रभारी विन्ध्यनगर),
उनि. अभिषेक पाण्डेय,
प्र.आर. पंकज सिंह,
प्र.आर. मुनेन्द्र राणा,
प्र.आर. राजू रावत,
आरक्षक भोले लोधी,
आरक्षक मुनेन्द्र मिश्रा,
आरक्षक प्रताप कुमार

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]