धर्मेंद्र की बीमारी से हुई ऐसी हालत जिसे देख फूट-फूट कर रोती दिखी पहली पत्नी व बेटे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जिन्हे ही-मैन के नाम से जाना जाता है। दिसंबर में अपना 90वॉ जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन इस समय Dharmendra जी की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। पहले मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन अब जाकर उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। और उनकी देखभाल घर पर ही हो रही है। हेमा मालिनी और ईशा देओल ने उनके हेल्थ में सुधार की बात की है। तो वहीं इन सबके बीच Dharmendra के घर से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चे वहाँ पर मौजूद हैं। Dharmendra की हालत देखकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई उनकी पहली पत्नी और उनके बच्चे

धर्मेंद्र की बीमारी के बाद पहला वीडियो आया सामने (Dharmendra Video Viral)-

बॉलीवुड के ही-मैन Dharmendra जी की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उनको अस्पताल से घर पर शिफ्ट किया गया था। तो वहीं उनकी मौत की झूठी अफवाहे भी सोशल मीडिया पर उड़ी थी। जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ने ट्वीट करके जानकारी शेयर की, अभी Dharmendra जी की हालत स्थिर है। तो वहीं इन सबके बीच Dharmendra को अब उनके घर पर शिफ्ट कर दिया गया है। जहाँ उनकी देखभाल डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

इन सबके बीच Dharmendra का ब्रिच कैंडी अस्पतास से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें Dharmendra के ऑक्सीजन लगा हुआ है। तो वहीं उनके पास में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर जी बैठी हुई हैं। जो Dharmendra की ऐसी हालत देखकर रो रही हैं और कह रही हैं कि इनके बिना मैं क्या करूँगी। तो वहीं उनके बड़े बेटे सनी देओल माँ को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बॉबी देओल Dharmendra के पैर के पास रोते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनकी बहन भी मौजूद हैं। Dharmendra जी का ये वीडियो उनके घर का बताया जा रहा है।Dharmendra के सही होने की हर कोई प्रार्थना कर रहा है। कल उनका एक फैन उनके घर के बाहर उनका पोस्टर लिए हुए रोता हुआ नजर आया। Dharmendra सबके दिलों पर राज करते थे। उनके परिवार समेत पूरी दुनिया उनकी एक्टिंग और शायरी की दीवानी है। 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। तो वहीं आने वाले दिनों में दो प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। जिसमें से एक इक्कीस मूवी है और दूसरी अरबाज खान के साथ है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]