गड़दरवा गांव में बारिश से कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से एक बकरी की मौत, एक व्यक्ति चोटिल, गरीब परिवार हुआ बेघर

गड़दरवा गांव में बारिश से कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से एक बकरी की मौत, एक व्यक्ति चोटिल, गरीब परिवार हुआ बेघर

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

बीते कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही लगातार बारिश से दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के गड़दरवा गांव में शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े 3 बजे एक खपरैल कच्चा मकान ढह गया। जिससे मलबे में दबे तीन बकरियों में एक बकरी की मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय राम चरन पुत्र विमलेश निवासी गददरवा को मामूली चोटें आई है। ग्राम प्रधान गड़दरवा जयबाबू ने बताया

कि रामचरन अपने छोटे बच्चे के साथ चारपाई पर सौए हुए थे। यह तो गलिमत रहा कि मलबा बच्चे के ऊपर नही गिरा। नही तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि रामचन इसी घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते है। घर गिरने से पूरा परिवार बेघर हो गया है। ग्राम प्रधान जयबाबू ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए लेखपाल से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर सम्पर्क नही हो सका है। उन्होंने कहा कि गांव के लेखपाल का ना तो फोन कभी लगता है और नाही वे गांव में घूमने आते है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]