जन सेवा समिति शक्तिनगर परिक्षेत्र द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुआ
जन सेवा समिति शक्तिनगर परिक्षेत्र द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुआ

शक्तिनगर,सोनभद्र।शक्तिनगर परिक्षेत्र की समाज सेवी संस्था जन सेवा समिति के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2025 में संस्था के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय शंभूनाथ जी की स्मृति में डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन संपन्न कराया गया।इस टूर्नामेंट में जनपद सोनभद्र,सिंगरौली,गाजीपुर एवं आजमगढ़ की कुल 16 टीमों के मध्य मैच हुए।

जिसमें फाइनल मुकाबला शक्तिनगर की टीम चंदन एवं अमन यादव तथा आजमगढ़ की टीम आयुष एवं हर्ष के बीच हुआ , इस फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने शक्तिनगर की टीम को शिकस्त देकर टूर्नामेंट के विजेता का खिताब हासिल किया।टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि हीरालाल ग्राम प्रधान चिल्काडाँड,रविन्द्र यादव पूर्व प्रधान,पन्नालाल मण्डल प्रभारी बसपा,मोहन गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता,सत्य प्रकाश प्रबंधक डाटा सॉफ्ट, राकेश खत्री विशाल वस्त्रालय,अयोध्या गुप्ता सपा नेता,यश बंसल युवा भाजपा नेता, आमिर खान अध्यक्ष आजाद हिंद समिति,योगेश भारती जीप्रबंधक एमजीबी स्कूल के साथ समाज सेवी अमित गुप्ता, पृथ्वी दीपक ,श्याम दयाल,अजय मिश्रा,राकेश भारती,शुभम मिश्रा,आदि सम्मानित उपस्थित रहे।समिति से एडवोकेट संतोष त्यागी अध्यक्ष,बबलू साहनी सचिव,परमेश्वर कुशवाहा कोषाध्यक्ष,अनिल सिंह,पवन शर्मा,अखिलेश जायसवाल,संदीप शर्मा,गणेश श्रीवास्तव,प्रमोद सोनी,गणेश राज गुप्ता,शक्ति गुप्ता,विष्णु महतो,राजन, कृष्णा सोनी,आदि सदस्य मुख्य भूमिका में रहे।
