अमिताभ बच्चन को हो गया था धर्मेंद्र की मौत का आभास?

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ यानी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं. उनके निधन से एक बार फिर इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. पिछले 11 दिनों से धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे.

कुछ समय पहले तक डॉक्टर्स कह रहे थे कि अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन सोमवार दोपहर से जिस तरह से सितारों का हुजूम अस्पताल पहुंचे लगा था. लोगों के मन में आशंका होने लगी थी. अमिताभ बच्चन ने 11 नवंबर के तड़के 3:38 के एक ऐसा पोस्ट किया कि लोग समझ गए कि कुछ तो गड़बड़ है.

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनकी मौत की खबर से पहले करीबी दोस्त और को-एक्टर अमिताभ बच्चन स्तब्ध हो गए. जय-वीरू की ये जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई. सुबह होने से पहले बिग बी का इशारा लोगों को समझ आ गया था.अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर 11 नवंबर के तड़के 3:38 बजे उन्होंने कुछ नहीं लिखा. उन्होंने ट्वीट संख्या ‘T 5561 -‘ लिखी और निशब्ध हो गए. इसके बाद से ही यूजर्स को ये आभास हो गया कि उन्होंने ये दुख जताते हुए धर्मेंद्रे के लिए पोस्ट किया है.

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं.
बिग बी की इस पोस्ट पर अब सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. सुबह होते ही जिसने भी ये पोस्ट देखा वो ये समझ गए कि कुछ तो गड़बड़ हैं. हुआ भी कुछ वैसा ही सुबह 9 बजते-बजते लोगों के बीच दिल तोड़ देने वाली खबर आई कि अब बॉलीवुड के ही-मौन नहीं रहे.

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट अब सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट कर रहे हैं. यूजर्स उनकी जय-वीरू की जोड़ी को याद कर कह रहे हैं कि वीरू चला गया. एक यूजर ने लिखा- आपके पोस्ट का इशारा समझ गए. एक अन्य ने लिखा- आपने ये लिखकर भावुक कर दिया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]