थाना बीजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
थाना बीजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

आज दिनांक 07.11.2025 को थाना बीजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अंजानी में एक युवक संतोष कुमार हलवाई पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी ग्राम अंजानी, टोला कोलिनमार, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष का शव गांव की पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला है। उक्त सूचना पर थाना बीजपुर व बभनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटनास्थल पर मृतक के परिजन एवं ग्रामवासी भी एकत्र हैं। मृतक के शव का निरीक्षण करने पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के परिजनों द्वारा कुछ व्यक्तियों पर हत्या किए जाने का शक व्यक्त किया गया है। परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
