सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पावरग्रिड शक्तिनगर द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पावरग्रिड शक्तिनगर द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम

31 अक्टूबर, शक्तिनगर (सोनभद्र), पावरग्रिड (भारत सरकार का उपक्रम) शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन ऑफिस के द्वारा, सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत नगर वासियों को भ्रष्टाचार मिटाने की शपथ दिलाई गई और सतर्कता के बारे में जागरूप किया गया कार्यक्रम के दौरान वेंडर और स्थानीय पत्रकारों उपस्थित थे ।

इस दौरान पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता महबूब अली, राहुल, अमित, रविकांत, अशरफ, एकराम, अशोक और अन्य उपस्थित रहें। भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मनाया जायेगा, इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की थीम “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” है।
