गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई — एनसीएल खड़िया परियोजना, शक्तिनगर सोनभद्र
गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई — एनसीएल खड़िया परियोजना, शक्तिनगर सोनभद्र

संवाददाता कुशराज शर्मा
शक्तिनगर, सोनभद्र। एनसीएल खड़िया परियोजना के मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूजा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परियोजना के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि S.O.P बी.के. राय और अभय सिंह रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लेकर सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ दीं। परंपरागत विधि-विधान से गोवर्धन पर्व मनाया गया, जिसमें भगवान गोवर्धन की पूजा, भोग और आरती का आयोजन किया गया।
पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक भंडारे का आयोजन भी हुआ। यह आयोजन खड़िया परियोजना परिवार की एकता, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बना।
