अफगानिस्तान को दर्द देने के बाद भी ट्राई सीरीज खेलने तैयार…..

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हमले के बाद भी उसकी बेशर्म कम नहीं हो रही है। पाकिस्तान ने अब एक और हैरान करने वाला फैसला किया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हमले में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटर मारे गए थे जिसके बाद उसने अगले महीने वाली ट्राई सीरीज से नाम वापस ले लिया था।अफगानिस्तान के पाकटिका प्रांत में पाकिस्तान की एयरस्ट्राक में कई लोग मारे गए जिसमें अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटर शामिल हैं। इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 से 29 नवंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया।
