रूस ने जॉन एफ केनेडी की हत्या से संबंधित अति गोपनीय सोवियत काल की फाइलें सौंपी…..

रूस ने हाल में अमेरिका को पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या से संबंधित अति गोपनीय सोवियत काल की फाइलें सौंपी हैं। इन फाइलों में शीत युद्ध के दौरान दोनों देशों को जोड़ने के लिए बनाए गए शांति पुल का नक्शा भी है।अलास्का में मुलाकात के बाद, दोनों नेता इस मुद्दे पर जल्दी ही बुडापेस्ट में मिलनेवाले हैं। अमेरिकी विशेषज्ञों ने 350 पेज की फाइलों और नक्शे का विश्लेषण शुरू कर दिया है। इसमें केनेडी-ख्रुश्चेव विश्व शांति पुल निर्माण की बात कही गई है, जो संकरे बियरिंग समुद्र के जरिये दोनों ताकतवर प्रतिद्वंद्वी महाद्वीपों को आपस में जोड़ेगा।
