खराब सड़क बनी हादसे की वजह, कपड़ा-जूता लदी पिकअप दो हिस्सों में टूटी
खराब सड़क बनी हादसे की वजह, कपड़ा-जूता लदी पिकअप दो हिस्सों में टूटी

संवाददाता कुश राज शर्मा
अनपरा से वैढन की ओर जा रही एक पिकअप (वाहन संख्या
UP64H9368) आज कोटा-बस्ती मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क की अत्यधिक खराब स्थिति के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप बीच सड़क पर ही दो हिस्सों में टूट गई। पिकअप में कपड़ा और जूते का सामान लदा हुआ था। हादसे के समय गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

चालक ने बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढों और असमान सतह के कारण वाहन पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद सड़क की मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है, इस मार्ग से रोज़ाना दर्जनों स्कूल वाहन, मालवाहक गाड़ियाँ गुजरती हैं। खराब सड़क के चलते हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
