त्यौहारी वसूली के खेल में जुटे तथा कथित पत्रकार, निजी संस्थानों पर बना रहे दबाव, संगठनों के निंदा
त्यौहारी वसूली के खेल में जुटे तथा कथित पत्रकार, निजी संस्थानों पर बना रहे दबाव, संगठनों के निंदा

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र
दुद्धी, सोनभद्र।लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के नाम पर दुद्धी में तथा कथित पत्रकारों द्वारा दबाव बनाकर त्यौहारी वसूली किए जाने का मामला सामने आया हैं।दुद्धी कस्बे के आम चट्टी चौराहों पर इस तरह की चर्चाएं चलने से स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हैं। आरोप हैं कि कुछ तथा कथित पत्रकार बनकर कस्बे के स्कूलों, कालेजों एवं अस्पताल संचालकों सहित ब्लॉक कर्मचारियों पर भी पत्रकारिता का धौंन्स दिखाकर वसूली कर रहे हैं जिनसे असल में पत्रकारिता से जुड़े लोगों कि छवि धूमिल करने की नाकाम कोशिश की जा रही हैं।
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कुमार तिवारी ने स्थानीय संस्थान संचालकों एवं ब्लॉक सहित अन्य कर्मचारियों से अपील की हैं कि त्यौहारी के नाम पर कसूली करने वाले पत्रकारों को वेनकाब करने में मदद करें ताकि ऐसे लोगों का नाम उजागर हो सके।
