करवां चौथ पर्व पर बाजारों में रही रौनक, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत
करवां चौथ पर्व पर बाजारों में रही रौनक, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, क्राइम उप संपादक/मधुपुर

जनपद सोनभद्र के मधुपुर में शुक्रवार को करवां चौथ पर्व पर बाजार में दिनभर रौनक देखने को मिला ।
दुकानों पर व्रती महिलाएं पूजा के लिए कपड़ें, फल, फूल मिठाई और श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करती नजर आयी ।
इस करवां चौथ पर पहली बार व्रत करने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला । सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा ।
व्रती सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए करवां चौथ व्रत कथा का श्रवण किया दीप प्रज्वलित कर छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति के दर्शन करने के उपरांत सुहागिनों ने अपना व्रत तोड़ा ।
