हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर बड़ा हादसा, बस के ऊपर गिरा पहाड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हाहाकार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के बरठी के पास भालू में एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।
बस पर मलबा गिरने की वजह से तहस-नहस हो गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 30 लोग सवार थे। बस बरठी के पास से गुजर रही थी तभी मलबा और पत्थर बस की छत आ गिरे। इस घटना में 12 लोगों के मारे जाने की भी खबर है सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस
रिपोर्ट्स के अनुसार संतोषी नाम की निजी बस मलबे और पत्थरों के गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन की टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी मात्रा में मलबा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
