परासपानी सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल

परासपानी सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन अंतर्गत परासपानी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेज दिया गया।
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार की शाम को परासपानी क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर किसी वाहन से टकराकर सड़क किनारे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मामले में थाना चोपन के क्षेत्रीय उप निरीक्षक रामफेर यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है ।घायल मोटरसाइकिल सवार को मौके पर जुटे लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया ।
समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]