पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 01 उ0नि0 परिवहन तथा 01 उ0नि0 ना0पु0 को शॉल व उपहार भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी

आज दिनांक 30.09.2025 को जनपद सोनभद्र से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 02 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले उपनिरीक्षकगण को शुभकामनायें दी गई ।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सूची:-
01. उ0नि0 परिवहन रामअनुज सिंह ।
02. उ0नि0ना0पु0 लालता प्रसाद ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]