मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक अभियुक्त को थाना जुगैल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-
कार्यालय सोनभद्र
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक अभियुक्त को थाना जुगैल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही की गई। महलपुर तिराहा पर एक व्यक्ति शराब के नशे में खडा होकर आने जाने वाली महिलाओ को देखकर गलत इशारे अश्लील गाने, छिटाकशी व फब्तिया कस रहा था जिससे आने जाने वाली महिलाये शरमा कर भाग रही थी तथा आने जाने वाले आम जनमानस में गलत संदेश जा रहा है मौके पर एक व्यक्ति अश्लील गाना गाते हुए मौके पर मिला रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रामजस पुत्र मखोली उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम महलपुर थाना जुगैल जनपद सोनभद्र का रहने वाला बता रहा है उक्त व्यक्ति को थाना जुगैल पुलिस द्वारा मौके से पुलिस हिरासत में लेकर थाना जुगैल पर मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 296 बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के शांति भंग में निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना जुगैल, सोनभद्र
2- हे0का0 शिवदास यादव थाना जुगैल सोनभद्र
