चोरों ने न्यायाधीश के घर पर भी धावा बोल दिया और दिनदहाड़े उनकी मोटरसाइकिल चोरी करके मौके से फरार हो गए।

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने न्यायाधीश के घर पर भी धावा बोल दिया और दिनदहाड़े उनकी मोटरसाइकिल चोरी करके मौके से फरार हो गए।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चोरों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, चोरी की घटना जज के बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, चोरी की घटना जज के बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि 2 चोर पहले न्यायाधीश के घर की रेकी करते हैं। इसके बाद एक चोर दरवाजा खोलकर अंदर जाता है और मोटरसाइकिल चलाते हुए बाहर निकलता है। बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों चोर मौके से फरार हो गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]