थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 110 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद अमेठी
थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 110 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.09.2025 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों 1.सौरभ विश्वास पुत्र शिशिर कुमार विश्वास निवासी तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र 27 वर्ष व 2.राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जगप्रसाद निवासी ग्राम पूरे राजा मजरे तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त सौरभ विश्वास के कब्जे से 65 ग्राम स्मैक व राजकुमार उर्फ राजू के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स रजि0नं0 UP 36 J 7904 चोरी की है जिसे उन दोनों ने अपने साथी रविन्द्र चौरसिया पुत्र श्रीपाल निवासी तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के साथ मिलकर दिनांक 21.09.2025 को मेडिकल कॉलेज तिलोई से चोरी किया था । बरामद स्मैक को रविन्द्र चौरसिया ने बेचने के लिये उन्हें दिया था ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
1. सौरभ विश्वास पुत्र शिशिर कुमार विश्वास निवासी तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र 27 वर्ष ।
2. राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जगप्रसाद निवासी ग्राम पूरे राजा मजरे तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र 32 वर्ष ।
बरामदगी–
1. चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स रजि0नं0 UP 36 J 7904
2. कुल 110 ग्राम स्मैक
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
• मु0अ0सं0 263/25 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
• मु0अ0सं0 265/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री राकेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मोहनगंजजनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 सुरेश कुमार दीक्षित थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
3. हे0का0 रूपेश मौर्या थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
4. का0 विजयकेस यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
5. का0 सचिन कुमार थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त सौरभ विश्वास-
1. मु0अ0सं0 03/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 236/23 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0सं0 10/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू –
1. मु0अ0सं0 332/22 धारा 380, 411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
4. मु0अ0सं0 402/22 धारा 379, 411 भादवि थाना मोहनगंजझ जनपद अमेठी ।
5. मु0अ0सं0 156/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
