जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहार के बंदोबस्त ,नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5.0 व अन्य प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये

आज दिनांक 20.09.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन सभागार कक्ष जनपद मऊ में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी व जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी/क्षेत्राधिकारीगण तथा सभी थाना प्रभारी/शाखा प्रभारियों के साथ जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहार के बंदोबस्त ,नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0 व अन्य प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय।
2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय।
3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय।
4 . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय।
6 . पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
7 . नवरात्रि/ दुर्गापूजा के अवसर पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय।
8 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें।
9 . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय।
10 . नवरात्रि/ दुर्गापूजा के अवसर के आने-जाने वाले रुट एवं मंदिरो/मस्जिदों का भौतिक निरीक्षण कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिये जाय
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ द्वारा आगामी त्योहार, दुर्गापूजा व विजय दशमी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कर शीतला माता मन्दिर व अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। गस्त व भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर मऊ मय पुलिस बल के मौजूद रहे।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के साथ थाना कोतवाली नगर व थाना दक्षिणटोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह इत्यादि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
