अक्षय कुमार ने खोले अपने जीवन के राज, ट्विंकल खन्ना पर की मजेदार बातें

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के कारण चर्चा में हैं, जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
इसी बीच, वह रजत शर्मा के लोकप्रिय शो ‘आपकी अदालत’ में गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे। इस शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा किए और अपने स्कूल के दिनों को भी याद किया। रजत शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का एक वीडियो साझा किया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। वीडियो में रजत, अक्षय को मजाकिया तरीके से चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके जवाब में अक्षय ने कहा कि ट्विंकल उनकी जिंदगी निकाल लेंगी।
ट्विंकल खन्ना पर अक्षय का मजेदार जवाब
रजत शर्मा ने अक्षय से मजाक करते हुए पूछा कि अगर सेट पर कोई उनसे हाथ मिलाता है, तो उस व्यक्ति को अपनी अंगूठियों और घड़ी को क्यों गिन लेना चाहिए। इस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा कि वह बस एक ऐसी नब्ज दबाना जानते हैं, जिससे वह रजत की घड़ी भी निकाल सकते हैं। इसके बाद रजत ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की घड़ी निकालने की कोशिश की है? अक्षय ने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो ट्विंकल उनकी जिंदगी निकाल लेंगी।
अक्षय का स्कूल में फेल होने का खुलासा
इस एपिसोड में अक्षय ने अपने स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि वह सातवीं कक्षा में फेल हो गए थे। यह सुनकर दर्शक भी चौंक गए। उनके पिता ने उनसे पूछा कि वह आगे क्या करना चाहते हैं, तो अक्षय ने मजाक में कहा कि वह हीरो बनना चाहते हैं और लड़कियों को प्रभावित करना चाहते हैं।
