दुद्धी कोतवाली के नवागत कोतवाल स्वतन्त्र कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया
दुद्धी कोतवाली के नवागत कोतवाल स्वतन्त्र कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर में दुद्धी कोतवाली के नवागत एस एचओ स्वतन्त्र कुमार सिंह ने कस्बे में रखी जाने वाली दुर्ग जी की प्रतिमा व पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।
जिसमें हनुमान मंदिर, पंचदेव मन्दिर,मॉ काली मंदिर,श्री रामलीला मंच स्थल आदि जगहों पर फ्लैग मार्च कर सभी जगहों के बारें में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों से विस्तारपूर्वक जानकारियां ली।
मौके पर कस्बा इंचार्ज जय शंकर राय सहित पुलिस के जवान मौजूद रहें।
