एशिया कप में पाकिस्तान की एक और फजीहत, सूर्यकुमार यादव ने ACC को दे दिया कड़ा मैसेज-

एशिया कप में पाकिस्तान से मैच खेलने के बावजूद उसकी अकल ठिकाने में माहिर रहे भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अपनी एक और चाल चल दी है.
यूं तो पाकिस्तान कुछ राहत की सांस ले रहा होगा कि उसने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मैच रेफरी रहे एंडी पायक्रॉफ्ट को इस टूर्नामेंट में बाकी बचे अपने सभी मैचों से हटवा लिया है. लेकिन पाकिस्तान उसका क्या करेगा, जो भारत ने अगली चाल चली है. उसका जवाब ढूंढने में उसके पसीने छूट रहे हैं.
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) को बता दिया है कि अगर भारतीय टीम 28 सितंबर को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचती है और वह यह खिताब जीत लेती है तो उसे यह खिताब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से लेना स्वीकार नहीं है. बता दें मोहसिन नकवी ही एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं और बड़े टूर्नामेंट्स का यही रिवाज रहा है कि टूर्नामेंट से जुड़ा अध्यक्ष ही विजेता टीम को खिताब सौंपता है. लेकिन भारत की ओर समय रहते यह संदेश ACC को भेज दिया गया है.
इस बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ रविवार को मैच खेला तो वह भारत की अनदेखी से हैरान था. भारत ने इस चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच खेला तो उसने मैच से पहले और मैच के बाद उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ मना कर दिया. यहां तक कि दोनों देशों के कप्तान जब टॉस के वक्त पिच पर आए थे तो भी हाथ मिलाने की परंपरा को तोड़ दिया गया और इसके बारे में टीम इंडिया ने पहले ही मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को बता दिया था, जिन्होंने भारतीय टीम के इस संदेश को पाकिस्तानी कप्तान को बता दिया था.
इसके बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने बाकी बचे मैचों से एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने के लिए आईसीसी पर दबाव बनाया है, जिसके बाद आईसीसी ने उसकी यह बात मान ली है. पाकिस्तान का कहना है कि इस तरह के फैसले पहले ही ले लिए जाएं और संबंधित बोर्ड को इस बारे में सूचित कर दिया, ताकि टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर किसी भी तरह की ऐसी शर्मिंदगी से बचा जा सके.
