एनसीएल खड़िया क्षेत्र के सभागार में श्री के डी जैन, महाप्रबंधक खड़िया क्षेत्र की अध्यक्षता में राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ हुआ
आज दिनांक 15.09.2025 को एनसीएल खड़िया क्षेत्र के सभागार में श्री के डी जैन, महाप्रबंधक खड़िया क्षेत्र की अध्यक्षता में राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं उसके पश्चात इस पखवाड़े की रूपरेखा एवं पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम के संचालक श्री अमरेन्द्र कुमार ,नोडल अधिकारी (सीएसआर/राजभाषा) द्वारा बताया गया कि इस हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत टिप्पण लेखन, राजभाषा कार्यान्वयन,संगणक पर टंकण ,टंग-ट्विस्टर,प्रश्न मंच ,आशु भाषण एवं स्लोगन लेखन एवं काव्य पाठ जैसी प्रतियोगताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें परियोजना के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्री जैन द्वारा माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार, श्री राकेश कुमार अवस्थी, परियोजना अधिकारी द्वारा माननीय कोयला मंत्री भारत सरकार का सरकार का, श्री ए के बंसल द्वारा राज्य मंत्री कोयला एवं खान, मंत्री भारत सरकार का, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन श्री विवेक चतुर्वेदी द्वारा अध्य्क्ष–सह –प्रबन्ध निदेशक, कोल इंडिया का तथा , श्रीमती पूजा गौड़ द्वारा अध्य्क्ष–सह –प्रबन्ध निदेशक, एनसीएल के संदेश का वाचन किया गया।
एनसीएल खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री जैन के द्वारा हिंदी को जन-जन की भाषा के रूप में गति देने हेतु सारगर्भित वक्तव्य दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि “भाषा और विज्ञान” का तकनीकी रूप से विकास तभी संभव है जब हम इसे दैनिक रूप से अपने जीवन में सम्मिलित करें साथ ही साथ कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रयोग प्रमुख रूप से करें एवं हिंदी भाषा को विश्व की बोली जाने वाली भाषाओं में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करें l
कार्यक्रम के दौरान खड़िया क्षेत्र के जेसीसी सदस्य एवं अन्य श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं एनसीएल खड़िया के श्री प्रवीण कुमार विभागाध्यक्ष (सामग्री प्रबंधन)एवं कार्यालयीन कर्मी उपस्थित रहे।
साथ ही साथ महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री पी के यादव व डीएवी विद्यालय के शिक्षक श्री अर्जुन मिश्रा भी अपनी गरिमामई उपस्थिति दी। कार्यक्रम के अंत में श्री विवेक चतुर्वेदी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
