अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा राहगीर दो पीडिता एवं पीडिता के रिस्तेदार के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना एवं बालिकाओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ किया बलात्कार
दिनांक 13.09.2025
थाना बरगवां जिला सिंगरौली (म0प्र0)
महिला थाना अप.क. – 84/25
धारा 137 (2),309 (6),70(2),65(1),296,351 (3) बीएनएस 5(g)/6, 3/4 पाक्सो एक्ट पीडित (1) पीडिता उम्र 16 वर्ष (1) पीडिता उम्र 17 वर्ष
अपराधी – अज्ञात

विषेश संवाददाता
दिनांक 13.09.2025 के रात्रि 00.30 बजे जरिए मोबाइल सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा राहगीर पीडिता उम्र 16 वर्ष, पीडिता उम्र 17 वर्ष, एवं पीडिता के रिस्तेदार के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना गया है एवं बालिकाओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ बलात्कार किया गया है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बरगवां के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी सिंगरौली पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री, अति. पु.अ. महोदय श्री अभिषेक रंजन व श्री गौरव पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली को सूचना से अवगत कराकर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल मौके पर बरगवां पुलिस पहुंची जहां पर काफी भीड़ इकट्ठा थी दोनों बालिका बेहोशी हालत में मिली जिन्हें तत्काल 112 डायल के माध्यम से जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया गया।
बाद महिला अधिकारी निरी. आराधना सिंह परिहार द्वारा दोनों बालिकाओं से पृथक पृथक पूछताछ किया गया जिसमें बालिका के द्वारा अपने जीजा के भाई के साथ अपनी मौसी के घर जाते वक्त हिण्डालको बाउंड्री वाल के पास ओडगडी जंगल में अज्ञात तीन आरोपियों द्वारा एचएफ डीलक्स मो.सा. से आकर रिस्तेदारों के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करना एवं दोनों बालिकाओं के साथ जान से मारने की धमकी देकर बलात्संग करने एवं तीनों आरोपियों के द्वारा मोबाईल छीन कर भागने की बात बताई गई, प्राप्त सूचना के पश्यात पीडिता को प्रारम्भिक ईलाज जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर बैढन से कराया गया, एवं प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की तलास पतासाजी की गई, जो पीडित बालिकाओं के बताये अनुसार हुलिया के मुताबिक घटना स्थल व ओडगडी के लोगों से तस्दीक एवं सायबर के तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलास किया गया जो तीनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में लिये गयें हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है, आये साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय योगदान- निरी मो. समीर, निरी. आराधना सिंह परिहार, उनि. इन्द्रलाल माझी, प्रआर फूल सिंह बैस, संजय यादव, आरक्षक अरविन्द यादव, औरिस गुर्जर, प्रशांत सिंह बघेल व महिला आर. कीर्ति कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।
