साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराये 4040/- रुपये

साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराये 4040/- रुपये

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र एवं थाना स्थानीय के साइबर टीम के द्वारा आवेदक अनमोल गिरी पुत्र बलराम गिरी निवासी रायपुर सोनभद्र के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 9000/- रुपये को ट्रांसफर कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच कर एवं NCRP पोर्टल से आवश्यक जानकारी इकट्ठा करके पुर्व में धनराशि क्रमशः 2580/- तथा 500/- तथा आज दिनांक 09.09.2025 को पुनः 4040/- रुपये को सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराया गया जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक साइबर एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

*वापस कराये गये धनराशि का विवरण –* 4040/- रुपये

*बरामद करने वाली टीम का विवरण -*
1.प्र0नि0 सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
2.क0आप0 विकास मौर्या साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।

*नोटः- साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचित करें।*
*डायल Toll Free Number – 1930*
*Visit www.cybercrime.gov.in*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]