योगी सरकार की नाकामी से खाद के लिए तरस रहे किसान, आप सोनभद्र ने किया आंदोलन

योगी सरकार की नाकामी से खाद के लिए तरस रहे किसान, आप सोनभद्र ने किया आंदोलन

खाद की किल्ल्त पर AAP सोनभद्र ने बढ़ौली चौक से तहसील मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज तक प्रदर्शन किया*

जिला सोनभद्र 23 अगस्त 2025

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह

प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

*जिला अध्यक्ष रमेश गौतम* ने इस मौके पर कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया । *किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा* कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है।
उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की मांग है _
किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए,
खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो
दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए ।
योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए! आज के विरोध प्रदर्शन में संगठन प्रभारी नीरज पांडे और ज्योति जंग सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गा देवी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा,समीर खान, दिनेश पटेल, अनवर अली, प्रेमनाथ कन्नौजिया, शिवम सिंह घमड़ी, कमला प्रसाद, शंभू नाथ, संरक्षक राजेंद्र मौर्या, श्रीकांत तिवारी, राजेश कुमार, शैल कुमारी, विनय पांडे, धर्मेंद्र पांडे, सुभाष, रविन्द्र पटेल,सुरेंद्र पटेल आदि शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]