साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस ने दिलाई राहत, 37,143/- रुपये वापस कराए
साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस ने दिलाई राहत, 37,143/- रुपये वापस कराए

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
ग्राम सरंगा, थाना करमा निवासी रोहित कुमार मौर्या के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से ₹37,143/- की धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना एनसीआरबी (NCRB) पोर्टल पर दी गई।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल नेतृत्व में थाना करमा पुलिस एवं स्थानीय साइबर टीम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए साक्ष्यों का संकलन किया तथा सम्बन्धित बैंक से सतत पत्राचार करते हुए प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को धोखाधड़ी की संपूर्ण धनराशि ₹37,143/- वापस कराई गई।
यह सफलता न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहत का कारण बनी है बल्कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सशक्त कार्यवाही को भी दर्शाती है।
सोनभद्र पुलिस का संदेश:-* जनपद वासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी/ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएँ तथा निकटतम थाने को अवगत कराएँ।
बरामद कराने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।
3- का0 प्रमोद कुमार कुशवाहा थाना करमा जनपद सोनभद्र।
4- का0 सूर्या सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।
5- म0का0 केशकली थाना करमा जनपद सोनभद्र।
