79वें स्वतंत्रता दिवस पर विंढमगंज में तिरंगे की शान, स्कूलों व संस्थानों में देशभक्ति का दिखा जज्बा
79वें स्वतंत्रता दिवस पर विंढमगंज में तिरंगे की शान, स्कूलों व संस्थानों में देशभक्ति का दिखा जज्बा

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज (सोनभद्र)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहराया गया। जगह-जगह प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया रामजी पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम शहीदों और आज़ादी के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

वहीं, गायत्री संस्थान की ओर से मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, कंपोजिट विद्यालय बुटबेढ़वा में प्रभात फेरी के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,जबकि सीएससी बाल विद्यालय, आदर्श नगर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आज़ादी के दीवानों चंद्रशेखर आज़ाद,भगत सिंह,सुखदेव के किरदार में मंच पर आकर ऐसा जीवंत प्रदर्शन किया

कि दर्शकों को लगा मानो स्वतंत्रता संग्राम की झलक सामने सजीव हो उठी हो। कुछ बच्चों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के वेश में आकर अलग ही रंग भर दिया,स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में

प्रभात फेरी व ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी तरह सिटी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भारती इंटर कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
