साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 71995/- रुपये वापस कराये गये
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 71995/- रुपये वापस कराये गये

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र एवं थाना स्थानीय के साइबर टीम के द्वारा आवेदक सोनू कुमार गुप्ता पुत्र भगवान प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड नं0 17 शिवापार्क रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा UPI से पैसा भेजते समय गलती से किसी अन्य व्यक्ति को 5000/- भेज देने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच से उपरोक्त धनराशि को संदिग्ध बेनिफिशरी खाता में होल्ड कराकर बैंक से पत्राचार करते हुये उपरोक्त 5000/- धनराशि को सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराया गया तथा आवेदक युगल किशोर तिवारी पुत्र स्व0 कैलाश प्रसाद तिवारी निवासी बीना एन0सी0एल0 थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 66 D IT Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार कर आवेदक के बैंक खाते में कुल 66995/- धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदकगण द्वारा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
वापस कराये गये धनराशि का विवरण – 71995/- रुपये
बरामद करने वाली टीम का विवरण-
1.प्र0नि0 सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
2.क0आप0 विकास मौर्या साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
3.का0 जीतेन्द्र कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
4.का0 शैलेश विक्रम साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
