माड़ा में निकली हर घर तिरंगा रैली

माड़ा में निकली हर घर तिरंगा रैली
उपखण्ड अधिकारी माड़ा हाथो में तिरंगा लेकर रैली में हुयें शामिल

सिंगरौली 13 अगस्त 2025/ 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट के वीर सपूतो के बलिदानो को याद करने तथा आम जनो में देशभक्ति की भावना को जगृत करने साथ ही अपने घर मोहल्ले को साफ स्वच्छ सुन्दर रखने के लिए 8 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपखण्ड माड़ा में उपखण्ड अधिकारी श्री राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमे माड़ा उपखण्ड अंतर्गत के अधिकारियो कर्मचारियो सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आम जन शामिल रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]