प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम का लाभ प्रदान करने शिविर किए जायेगे आायोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम का लाभ प्रदान करने शिविर किए जायेगे आायोजित
सिंगरौली 5 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत ईडब्यूएस, एलाआईजी, एमआइजी के पात्र हितग्राहियो को लाभ प्रदान करने हेतु बैंक,एचएफसी के साथ समन्वय स्थापित कर कर विभिन्न तिथियो में शिविर आयोजित किए जायेगे।
जिसके तहत 7 अगस्त को नगर निगम सभागार में प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह से उप कार्यालय नवजीवन विहार में 20 अगस्त को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में 3 सितम्बर,नगर निगम सभागार में 17 सितम्बर,उप कार्यालय नवजीवन विहार में 10 अक्टूबर,अटल सामुदियक भवन बिलौजी में 22 अक्टूबर,राजामाता चून कुमारी स्टेडियम में 12 नवम्बर,नगर निगम सभागार में 28 नवम्बर, सामुदायिक भवन बिलौजी में 10 दिसम्बर तथा तथा राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में 24 दिसम्बर को शिविर आयोजित पात्र हितग्राहियो को बैको से समन्वय बनाकर लाभान्वित कराया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि शिविर में पात्र हितग्राहियो को उनकी पात्रता अनुसार लाभ प्रदान कराने के साथ ही व्यापक स्तर पर शिविर का प्रचार प्रसार कराये ताकि अधिक से अधिक हितग्राही शिविर में पहुचकर लाभ उठा सके।
