अहिराडेरा में लकवा बिमारी से महिला की मौत, पसरा सन्नाटा..
अहिराडेरा में लकवा बिमारी से महिला की मौत, पसरा सन्नाटा..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र कोटा ग्राम पंचायत के अहिराडेरा टोले में एक 36 वर्षीय महिला की लकवा बीमारी से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी पत्नी राकेश कुमार पोयाम निवासी कोटा अहिराडेरा काफी समय से बीमार चल रही थी। कई जगह से इलाज चल रहा था। इसी बीच उसे लकवा मार दिया जिसमें बाई आंख व मुंह टेढ़ा हो गया था। मृतका संगीता देवी के पति राकेश कुमार पोयाम ने बताया। 30 जुलाई 2025 को झारखंड राज्य गढ़वा जिला के ज्योति नर्सिंग होम मेराल भर्ती कराया जहां डॉक्टर अनिल शाह के देखरेख में इलाज चल रहा था कि अचानक बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे गर्दन टेढ़ा हो गया, और वहीं पर कुछ देर में ही दम तोड़ दी। एंबुलेंस की सहायता से शव को अहिराडेरा स्थित घर लाए हैं। गांव घर नात रिस्तेदार को सूचना दे दिया गया है। सभी के आ जाने पर दाह संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे कुमारी अर्चना 12 वर्ष, कुमारी निर्मला 10 वर्ष, व आदित्य 8 वर्ष को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए परलोक के वासी हो गई।
