ऊर्जाचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद मरीज की की आर्थिक मदद

ऊर्जाचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद मरीज की की आर्थिक मदद

रितेश शर्मा

शक्तिनगर/सोनभद्र। ऊर्जाचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। संगठन ने हाल ही में बासी, बीना क्षेत्र में रहने वाले एक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसे नया जीवनदान दिया। जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति पिछले 10 दिनों से आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहा था।

जैसे ही इस बात की जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी को मिली, उन्होंने तुरंत अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 20 से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। यह सहायता न सिर्फ तात्कालिक चिकित्सा के लिए थी, बल्कि आगे की सहायता भी जारी रखी जा रही है।

इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने यूनियन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन केवल ट्रक मालिकों की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद की सहायता को सदैव तत्पर रहता है। संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की एकजुटता व सहयोग से यह मदद संभव हो सकी।

ऊर्जाचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का यह कार्य साबित करता है कि जब संगठनात्मक शक्ति मानवीय भावनाओं से जुड़ती है, तो कोई भी मुश्किल राह आसान हो जाती है। यूनियन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि यह “हम सबकी यूनियन” है — हर जरूरतमंद की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]