विंढ़मगंज से बोल बम के लिए कांवरियों का जत्था निकला श्रावण मास में शिवभक्ति का ज्वार, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विंढ़मगंज से बोल बम के लिए कांवरियों का जत्था निकला

श्रावण मास में शिवभक्ति का ज्वार, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज (सोनभद्र), 22 जुलाई।
श्रावण मास की पावन शुरुआत के साथ ही शिवभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विंढमगंज क्षेत्र में भगवान शिव के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंगलवार को यहां से कावड़ियों का विशाल जत्था “बोल बम” के जयकारों के साथ पवित्र सुल्तानगंज की ओर रवाना हुआ।

इस अवसर पर मां काली मंदिर से लेकर राममंदिर तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर, कांवर सिर पर उठाए हुए भाग लिया। डीजे पर गूंजते भक्ति गीत और “हर हर महादेव” व “बोल बम” के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा मार्ग पर रघुवर मिष्ठान भंडार गोपाल मिष्ठान भंडार सियाराम होटल के सौजन्य से जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान, शरबत और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।

सेवा कार्य में रघुवर केशरी, मनोज गुप्ता, सियाराम गुप्ता सहित कई स्थानीय लोगों की सराहनीय भूमिका रही।भक्तजन बसों और निजी वाहनों से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए, जहां वे उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]