थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक लाकेट पीली धातु बरामद

थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक लाकेट पीली धातु बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-13.07.2025 को वादिनी मुकदमा सुधा देवी पत्नी उमाशंकर शुक्ल नि0ग्राम- नौडेरा(चूरामणि का पूरा) थाना फतनपुर जिला- प्रतापगढ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि रोडवेज के पास से लाल बैग जिसमें सोने का लाकेट था. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0 177/2025 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप तिवारी को सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 14.07.2025 को उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप तिवारी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 03 अभियुक्तगण 1.अजय पटेल 2. दीपक पटेल 3. संजू सोनी को एक लाकेट पीली धातु वजन 02 ग्राम सम्बन्धित मु0अ0स0 177/2025 धारा 303(2)317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को समय करीब 07.10 बजे गोविन्दासपुर पुलिया के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवऱण-
1. अजय पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी ग्राम नहर मऊ थाना सुजानगंज जिला जौनपुर।
2. दीपक पटेल पुत्र राम प्रसाद पटेल निवासी ग्राम कैलीडीह थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ।
3. संजू सोनी पुत्र श्याम लाल सोनी निवासी मुहल्ला कटरा थाना मुँगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग–
1. मु0अ0स0 177/2025 धारा 303(2)317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
बरामदगी
1. एक लाकेट पीली धातु वजन 02 ग्राम
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप तिवारी थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
2. का0 सतेन्द्र कुमार शाह थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
3. का0 अरूण खरवार थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]