थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित/नामजद अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपह्रता बरामद
थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा अपहरण से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित/नामजद अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपह्रता बरामद

थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में आज दिनाँक 14.07.2025 को उ0नि0 श्री पारस नाथ यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 131/25 धारा 137(2),87 B.N.S. थाना बरसठी जनपद जौनपुर से सम्बन्धित अपहृता व नामजद आरोपी सुनील बिन्द पुत्र राजमणि उर्फ खरपत्तू बिन्द निवासी ग्राम सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर को समय 06.35 बजे कटवार रेलवे हाल्ट के पास से बरामद व गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1. सुनील विन्द पुत्र राजमणी उर्फ खरपत्तू विन्द निवासी ग्राम सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग–
1. मु0अ0सं0 131/2025,धारा-137(2)87 बीएनएस थाना बरसठी जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री पारसनाथ यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2. हे0का0 अखिलेश यादव थाना बरसठी जौनपुर।
3. म0का0 अनुपमा सिंह थाना बरसठी जौनपुर।
