समुद्र में दिखी संदिग्ध नाव और फिर हो गई लापता……

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक संदिग्ध नाव दिखने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। भारतीय नेवी समेत कोस्ट गार्ड और तमाम जांच एजेंसियां नाव की खोज करने में जुटी हैं।
नाव को आखिरी बार रायगढ़ के रेवदंडा में कोरलाई तट से लगभग 2 नॉटिकल मील की दूरी पर देखा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस नाव की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
संदिग्ध नाव दिखने से पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया है। रायगढ़ पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते, नौसेना और तटरक्षक बल को अलर्ट कर दिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, नाव पर विदेशी चिह्नों के निशान भी देखे गए हैं।
