विंढ़मगंज में लगाई गई महा पंचायत
विंढ़मगंज में लगाई गई महा पंचायत

संवाददाता अजय गुप्ता
विढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरती डोलवा के शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को अपराह्न 11:00 से महापंचायत में दर्जनों गांव के लोग शिरकत किया प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों दो प्रेमी जोड़ा एक ही क्षेत्र के रहने वाले चार बच्चों के पिता और चार बच्चे की मां तथा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाह कर भाग कर ले गया l और किसी मंदिर में लड़की की माँ से विवाह रचाकर समाज को एक विचित्र तरह से सोशल मिडिया के माध्यम से संदेश देने का काम किया था जिसका चर्चा धीरे-धीरे

पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जब इस बात की भनक पीड़ित पति को मालूम चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई पति काल्पनिक नाम महेंद्र कुमार पासवान व बच्चे परिवार ने बहुत समझाने का काम किया लेकिन भागी पत्नी व नाबालिक बच्ची ने एक भी नहीं सुनी और अंततः दूसरे गांव धरतीडोल्वा के रहने वाला संजय पासवान जो खुद चार बच्चों के पिता थे उससे शादी रचा ली इस बात का जब पत्ता पूरे पासवान समाज तथा अन्य समाज को मालूम चला तो समाज ने एक छोटी बैठक रखकर महापंचायत बुलाने का काम किया जब महा पंचायत में आज तमाम तरह के बातें निकाल कर आई और उसमें महापंचायत में एक स्वर में निर्णय लिया गया कि समाज में ऐसे दुष्प्रचार कृत्य गलत कार्य करने वालों को समाज उनके साथ खड़ा नहीं रहेगा बल्कि समाज खुद उनसे अलग हो जाएगी इसी बात को ध्यान में रखते हुए महापंचायत ने संजय पासवान से अलग रहने का निर्णय लिया ताकि समाज में हो रहे अपराध को रोका जा सके और समाज एक नई दिशा दिखा सके कि गलत कार्य करने वाले के साथ समाज कभी भी खड़ा नहीं रह सकता
