सिंगरौली में सड़क हादसा मजदूरी करके लौट रहा 22 वर्ष का युवक ट्रक के नीचे आया मौके पर मौत

सिंगरौली में सड़क हादसा मजदूरी करके लौट रहा 22 वर्ष का युवक ट्रक के नीचे आया मौके पर मौत

सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत आने वाले खनुआ गांव के पास ट्रक की ठोकर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया है भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया की घटना तकरीबन 9:00 बजे की है जब इस बात की सूचना आई थी कि खनुआ गांव के पास सड़क हादसा हुआ है पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं जानकारी के मुताबिक बकहुल ग्राम पंचायत के ठरकठैला गांव के रहने वाले बृजभान सिंह पिता लक्ष्यधारी सिंह जो 22 वर्ष का है वह मजदूरी करके अपने गांव जा रहा था तभी पहले वह एक बोलोरो गाड़ी से टकराया और उसके बाद पीछे से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है स्थानीय लोगों और परिजनों को समझाया जा रहा है कि वह जाम ना करें ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और ट्रक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने रवाना किया गया है सरई के साथ माडा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को समझाइए दी जा रही है लोग जो यहां मौजूद हैं वह उचित क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।#सिंगरौली

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]