भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच रवींद्र जडेजा ने लिया संन्यास……

भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान अचानक ऋषभ पंत के मुंह से रवींद्र जडेजा के रिटायरमेंट को लेकर एक ऐसी बात निकल गई, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इस वक्त भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में जमकर पार्टी की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने केक काटा, जिस दौरान सभी खिलाड़ी मौजूद रहे और उन्होंने जमकर जश्न मनाया।
इसी बीच रवींद्र जडेजा को केक खिलाने के दौरान ऋषभ पंत ने उनके रिटायरमेंट को लेकर बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। हालांकि ऋषभ ने जैसे ही जडेजा के रिटायरमेंट को लेकर कहा, तुरंत उस पर जडेजा ने प्रतिक्रिया दी।
