पाकिस्तान में एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 13 सैनिक मारे गए

पाकिस्तान में एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 13 सैनिक मारे गए हैं. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, विस्फोटकों से भरे वाहन में बैठे आत्मघाती हमलावर ने सेना के काफिले के बीच जाकर ब्लास्ट कर दिया.

अफगानिस्तान सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए हमले में 13 सैनिक मारे गए और 10 घायल हुए हैं. धमाके में 19 आम लोग भी घायल हुए हैं.

अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, इस क्षेत्र में अक्सर अशांति रही है और आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले देखे गए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]